उदयपुर फाइल्स मामले में विवादित डीएसपी गोपाल चंदेल का तबादला

 | 
Smugglers Attack Udaipur Police Team During Liquor Smuggling Crackdown | Kherwada Crime News

Udaipur Times, Rajasthan Police Transfer: 9 जून 2026। उदयपुर फाइल्स मामले को लेकर विवादों में रहे डीएसपी गोपाल चंदेल का तबादला बांसवाड़ा कर दिया गया है। उन्हें साइबर क्राइम शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 141 उप पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

गौरतलब है कि 11 फरवरी 2026 को अलसुबह पुलिस टीम आरोपी अधिवक्ता को हिरासत में लेने उसके घर पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में हथौड़ा और सब्बल दिखाई देने के बाद कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई थी।

तबादला सूची के अनुसार यातायात डीएसपी अशोक कुमार आंजना को उदयपुर से सिरोही जिले के रेवदर भेजा गया है। जीआरपी में कार्यरत अब्दुल रहमान का स्थानांतरण सागवाड़ा (डूंगरपुर) किया गया है। सहायक कमांडेंट 10वीं बटालियन बीकानेर श्रवणदास संत को उदयपुर के वल्लभनगर में पदस्थापित किया गया है।

विजय कुमार आर्य को पीटीएस खेरवाड़ा से अजमेर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं जोधपुर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत छवि शर्मा को उदयपुर पूर्व वृत्त में लगाया गया है। गोविंद सिंह को साइबर क्राइम बांसवाड़ा से उदयपुर गिर्वा में पदस्थापित किया गया है।

उदयपुर जिले में क्षेत्रभदेव डीएसपी राजीव राहड़ का तबादला सलूंबर कर दिया गया है। उनकी जगह क्षेत्रभदेव में अपराध अनुसंधान शाखा से छगन राजपुरोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सलूंबर के सराड़ा से डीएसपी गोपाल चंदेल को उदयपुर जिले के मावली भेजा गया है, जबकि तापेंद्र मीणा को एमबीसी खेरवाड़ा में सहायक कमांडेंट पद पर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News