एक ही रात में चार मंदिर, किराना दुकान और बाइक को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
सायरा के नांदेशमा गांव में मंदिरों के दानपात्र से नकदी चोरी, किराना दुकान और बाइक भी ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी।
Udaipur Times News , Theft in Temples, Crime News Udaipur,उदयपुर 9 जुलाई 2026 - जिले के सायरा थाना क्षेत्र के नांदेशमा गांव में देर रात चोरों ने चार मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी।
बदमाशों ने जैन मंदिर, महादेव मंदिर, ठाकुर मंदिर और चामुंडा माता मंदिर के ताले तोड़कर गुल्लक और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। एक ही रात में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। TempleTheft
जानकारी के अनुसार चामुंडा माता मंदिर में मूर्ति से चांदी का हार खुला मिला। आशंका जताई जा रही है कि चोर उसे नकली समझकर वहीं छोड़ गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर पानेर के थोक स्थित एक किराना दुकान में भी चोरी की। Udaipur News
किराना व्यापारी हीरालाल पुत्र केसराराम गमेती की दुकान से सामान चोरी कर लिया गया। वहीं जल ग्रहण परियोजना के एक ठेकेदार की बाइक भी बदमाश चुराकर ले गए। सूचना मिलने पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। CrimeNews
पानेर सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल भील ने बताया कि रात में प्रभावी पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #TempleTheft #Burglary #CrimeNews #Sayra #Nandeshma #CCTV #PoliceInvestigation #BreakingNews #DonationBoxTheft #LocalNews #IndiaNews
