Udaipur Crime News: महिला के कान से झुमके छीने, मंदिर में भी चोरी
घासा क्षेत्र के विठोली गांव में बदमाशों ने पड़ोसी घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर वारदात को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने बढ़ी पुलिस गश्त की मांग की
Udaipur Times, Udaipur Crime : उदयपुर 2 जून 2026 - जिले के घासा थाना क्षेत्र में एक महिला के कान से सोने के झुमके छीनने और मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है।
बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पड़ोसी घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न आ सके। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रख्यावल पंचायत के विठोली गांव निवासी लच्छूबाई (50) पत्नी अमरा गमेती सोमवार रात करीब एक बजे अपने घर के हॉल में पति के साथ सो रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश घर में घुस गया और महिला के कान में पहने करीब एक तोला सोने के झुमके झपटकर ले गया। Udaipur News
अचानक हुए हमले से महिला दर्द से चीख उठी। छीना-झपटी में उसके कान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश वारदात से पहले आसपास के कई घरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगाकर गए थे, ताकि महिला की आवाज सुनकर कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।
वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसी रात चोरों ने गांव के महला देवरा मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। Udaipur News
बदमाशों ने पहले मंदिर की गुल्लक तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद चारभुजा जी मंदिर का ताला तोड़कर वहां से चांदी का छत्र चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Ghasa #VitholiVillage #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #TempleTheft #GoldSnatching #PoliceInvestigation #LocalNews #MewarNews #RuralCrime #CharbhujaTemple #SecurityAlert #UdaipurUpdates #NewsUpdate #IndiaNews #Mewar #UdaipurDistrict #VillageNews #CrimeAlert #TrendingNews #RajasthanPolice
