गोगुंदा में वृद्धा से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

घर छोड़ने का झांसा देकर किया था अपहरण, जंगल में ले जाकर सोने-चांदी के आभूषण लूटे; मुख्य आरोपी अब भी फरार

 | 
arrest

 

 

Udaipur Times News ,Crime News Udaipur,Kidnapping News -उदयपुर 27 जून 2026 - गोगुंदा थाना पुलिस ने वृद्ध महिला का अपहरण कर उसके सोने-चांदी के आभूषण लूटने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वहीं घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को जोगियों का गुड़ा निवासी 70 वर्षीय भुरकी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून को वह अपने पति के साथ पेंशन संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए गोगुंदा आई थीं।

वापस लौटते समय धोलीघाटी के पास दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर छोड़ने का झांसा देकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। Udaipur News 

आरोपी महिला को करीब तीन घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। Udaipur News 

अंधेरा होने पर उसे जंगल में ले जाकर मारपीट की और पैरों में पहने चांदी के कड़े, गले की हासली, कानों के झुमके तथा हाथ का चांदी का डग लोहे की आरी से काटकर लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। JewelleryRobbery

#Udaipur #UdaipurNews #Gogunda #GogundaPolice #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #Police #JewelleryRobbery #SeniorCitizen #Abduction #UdaipurCrime #LocalNews #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News