Udaipur News: गोगुंदा में सूने मकान पर चोरों का धावा, 4 लाख से अधिक के जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी
जेवरों की पेटियां 300 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और ₹40 हजार नकदी लेकर फरार
Udaipur Crime News, उदयपुर 4 जून 2026 - ज़िले के गोगुंदा क्षेत्र की उंडीथल ग्राम पंचायत के कड़ेचावास गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कड़ेचावास निवासी मांगीलाल सेन के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने घर के कमरों में रखा सामान बिखेर दिया और जेवरों से भरी पेटियां उठाकर ले गए। इसके बाद वे पेटियों को घर से करीब 300 मीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे ले गए, जहां ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी निकालकर फरार हो गए। Udaipur News
सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। तलाश करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे पेटियां टूटी हुई हालत में मिलीं।
उनमें रखा कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित मांगीलाल सेन ने बताया कि चोर घर से सोने की चेन, कानों की बालियां, नाक के कांटे, चांदी के कंदोरे, रखड़ी, पायजेब सहित अन्य आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए गए। Udaipur Crime
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#Udaipur #Gogunda #Kadechawas #Undithal #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #TheftCase #Burglary #JewelryTheft #PoliceInvestigation #LocalNews #RajasthanCrime #BreakingNews #UdaipurCrime #MewarNews #RajasthanUpdates #VillageNews #UdaipurDistrict #GogundaNews
