गोगुंदा में पड़ोसी की तलवार से हत्या का आरोपी गिरफ्तार

वणी के जंगल से आरोपी को दबोचा

 | 
Police arrest murder accused in Gogunda, Udaipur after neighbor killed in sword attack

 

 

Udaipur Times News, Crime News, Murder accused arrested, Gogunda Murder Case,उदयपुर 24 जुलाई 2026 - उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में घर के बाहर टॉयलेट करने को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर देवीलाल उर्फ राजा बाबू की तलवार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने वणी के जंगलों में घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। Crime News 

घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। घर के बाहर बनी नाली में टॉयलेट करने की बात को लेकर देवीलाल और आरोपी ओमप्रकाश के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में धारदार तलवार निकालकर देवीलाल की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Gogunda Murder 

घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मृतक के भाई डालचंद खटीक की रिपोर्ट पर गोगुंदा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

आखिरकार वणी के जंगलों से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान गुस्से में तलवार से हमला करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। UdaipurNews

#Udaipur #Gogunda #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #UdaipurPolice #MurderCase #PoliceArrest #BreakingNews #NeighborDispute #SwordAttack #LawAndOrder #IndiaNews #LatestNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News