गोवर्धनविलास थाना पुलिस की कार्रवाई, लूटी गई स्कूटी दो घंटे में बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

आरोपी निकले हिस्ट्रीशीटर।

 | 
Govardhan Vilas Police arrest two accused in Udaipur scooter robbery case

 

 

Udaipur Times News, Crime News, History Sheeters arrested,उदयपुर 28 जुलाई 2026 -  गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने राहगीर से स्कूटी लूट की वारदात का महज दो घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी अब्बामाता थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी बताए गए हैं। CrimeNews

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा तथा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात प्रार्थी गौरव कुमार और उसके साथी विनोद कुमार किराये के मकान लौट रहे थे। रास्ते में सरस डेयरी के पास बिना नंबर की स्कूटी पर आए दो युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। एक आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पीड़ित से सोने की अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये तथा स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन के आधार पर लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने अब्बामाता थाना क्षेत्र में मल्लातलाई के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।  History Sheeters arrested

पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली गई। UdaipurNews

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोईन उर्फ धुरी (23) निवासी गांधीनगर ओड बस्ती, थाना अब्बामाता तथा इदरीस उर्फ छोटू (21) निवासी सज्जननगर कच्ची बस्ती, थाना अब्बामाता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ गंभीर एवं संगठित अपराधों से संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

#Udaipur #UdaipurPolice #Rajasthan #CrimeNews #ScooterRobbery #PoliceAction #Arrest #RajasthanPolice #BreakingNews #UdaipurNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News