उदयपुर: हाथीपोल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध पिस्टल सहित युवक को पकड़ा

 | 
हाथीपोल क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी के दौरान युवक से अवैध पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

Udaipur Times, Crime News: 2 जून 2026 । शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को उदयपुर के हाथीपोल थाना पुलिस जिसमे थानाधिकारी शामिल थीं सड़क पर नाकाबंदी कर रही थीं तभी वहां पर मोटरसाईकल पर एक संदिग्ध युवक आया। 

संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया तो वो पुलिस को देखकर भागने लगा, भागता देख थानाधिकारी राजू देवी औरककि टीम ने उसका पीछा किया सुरु उसे पकड़ा. तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब  से एक अवैध पिस्टल मिली जिसे पुलिस ने जब्त किया और युवक को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया की एक साल से उसकी किसी से कोई रंजिश चल रही जिसके चलते अपनी सेफ्टी को लेकर उसने ये पिस्टल अपने पास रखी हुई थीं। 

आरोपी को पहचान काव्य तेली उर्फ़ शानू निवासी गज सिंह जी की बाड़ी रामपुरा के रूप में हुई हैं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Arms Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं और उस से पूछताछ को जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News