होमगार्ड जवान को टक्कर मारकर कार के बोनट पर 200 मीटर तक घसीटा

जानलेवा हमले का मामला दर्ज

 | 
crime

 

 

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur, उदयपुर 20 जुलाई 2026 -  शहर के ठोकर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने होमगार्ड जवान को टक्कर मारकर कार के बोनट पर गिरा दिया और करीब 150 से 200 मीटर तक वाहन दौड़ाता रहा।

घटना में जवान की जान पर बन आई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल प्रेमशंकर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। UdaipurNews

रिपोर्ट में बताया गया कि 19 जुलाई को ठोकर चौराहे पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और होमगार्ड जवान सतीश कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान सुबह करीब 10:35 से 10:40 बजे के बीच प्रतापनगर की ओर से आ रही एक टैक्सी कार को रोकने का प्रयास किया गया। BreakingNews 

आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और होमगार्ड जवान सतीश कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतीश कुमार कार के बोनट पर गिर गए, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से करीब 150 से 200 मीटर तक दौड़ाया। CrimeNews

रविवार होने के कारण ठोकर चौराहे के पास कपड़ा बाजार में भीड़ थी TrafficPolice

। लोगों ने पीछा कर वाहन को रुकवाया। शिकायत में कहा गया है कि यदि भीड़ समय पर वाहन नहीं रुकवाती तो होमगार्ड जवान की जान जा सकती थी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #CrimeNews #HomeGuard #TrafficPolice #PoliceInvestigation #RoadSafety #BreakingNews #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News