कोर्ट के आदेश के बावजूद चलता रहा होम स्टे, मामला दर्ज
देबारी में पार्किंग और शोर-शराबे की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच, न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप।
Udaipur Times News, Crime News, Court's Order,उदयपुर 27 जुलाई 2026 - शहर के देबारी क्षेत्र स्थित एक होम स्टे के खिलाफ न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर संचालन जारी रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि बिना पार्किंग व्यवस्था और निर्धारित नियमों की पालना किए होम स्टे संचालित किया जा रहा था तथा न्यायालय की रोक के बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। पुलिस के अनुसार देबारी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में संचालित होम स्टे में लगातार बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। UdaipurNews
शिकायत में आरोप लगाया गया कि निजी पार्किंग नहीं होने के बावजूद सड़क पर वाहन खड़े किए जाते हैं, तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है और इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। परिवाद के आधार पर मामला सिविल न्यायालय दक्षिण में पहुंचा, जहां 18 फरवरी 2026 को न्यायालय ने संबंधित पक्ष को परिसर में ही पार्किंग व्यवस्था करने, लाउड म्यूजिक नहीं बजाने तथा अन्य नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। ParkingViolation
इसके बाद उपखंड मजिस्ट्रेट बड़गांव ने भी 6 मार्च 2026 को संबंधित विभाग की स्वीकृति की शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने, राजुदलारी और उदयप्रकाश गिरी को पाबंद करने तथा नियमित जांच के निर्देश सुखेर थाना पुलिस को दिए। साथ ही सभी नियमों की पालना होने तक लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगाने के आदेश भी जारी किए गए। Homestay
शिकायत के अनुसार इसके बावजूद होम स्टे का संचालन जारी रहा। आरोप है कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों के महिला-पुरुषों को ठहराया गया तथा सड़क पर वाहन खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। न्यायालय द्वारा गतिविधियां बंद करने के आदेश के बाद भी संचालन जारी रहने की शिकायत पुलिस को दी गई। Crime News
पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Udaipur #Rajasthan #Debari #Homestay #UdaipurNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #CourtOrder #LegalAction #LawAndOrder #CourtCase #NoisePollution #ParkingViolation #LocalNews #BreakingNews #IndiaNews #FIR #PoliceCase #CivilCourt #UdaipurTimes
