उदयपुर: शोभायात्रा में 6 महिलाओं से चेन स्नेचिंग, लापरवाही पर इंटेलिजेंस कॉन्स्टेबल निलंबित

पुलिसकर्मी पर गिरी गाज
 | 
savina Police station

 

Udaipur Times, Crime News: 14 जुलाई 2026। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को निकली शोभायात्रा के दौरान छह महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने लापरवाही बरतने पर सवीना थाने के इंटेलिजेंस कॉन्स्टेबल छगनलाल को निलंबित कर दिया है। Crime News

जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल छगनलाल लंबे समय से थाने में आसूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि शोभायात्रा के दौरान संभावित वारदात की आशंका होने के बावजूद उन्होंने समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों को पर्याप्त इनपुट नहीं दिया और संभावित भीड़ व सुरक्षा संबंधी जानकारी भी सही तरीके से साझा नहीं की। Crime News

सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी जॉइनिंग के दूसरे ही दिन यह घटना हुई। उन्होंने कहा, "अगर शोभायात्रा को लेकर पहले से पर्याप्त इनपुट मिलता तो अपराध रोकने का पूरा प्रयास किया जाता।" Crime News

थानाधिकारी ने बताया कि चेन स्नेचिंग मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शोभायात्रा के दौरान समाज की ओर से ड्रोन से की गई रिकॉर्डिंग भी जांच में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Crime News

गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुनि आदित्य सागर महाराज के चातुर्मास प्रवेश के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा में करीब 800 से 1000 श्रद्धालु शामिल हुए थे। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने सेक्टर-11 स्थित आलोक स्कूल से जैन मंदिर के बीच छह महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। सभी पीड़ित महिलाओं की उम्र 55 से 65 वर्ष के बीच बताई गई है। Crime News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News