Udaipur News: जेपी ऑर्थोपेडिक अस्पताल विवाद: जैन समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की
निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं करने और तथ्यों के आधार पर जांच की अपील
Udaipur Times Crime News,उदयपुर 4 जून 2026 - जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। गुरुवार को जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्ट्री पहुंचकर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
इस दौरान समाज के लोगों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मारपीट की घटना पर खेद व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए।
इसलिए जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाए, ताकि किसी निर्दोष को परेशान न होना पड़े। प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज हमेशा शांति, अहिंसा और कानून का सम्मान करने वाला समाज रहा है। अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को उन्होंने गलत बताते हुए इसकी निंदा की हे। Crime News
वहीं पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। Udaipur News
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #JPOrthopedicHospital #HospitalIncident #JainCommunity #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews #LawAndOrder #UdaipurUpdates #MewarNews #UdaipurCity #RajasthanToday #HospitalViolence #CommunityNews #IndiaNews #UdaipurPolice #TrendingNews
