अपहरण, लूट और मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर  किया था वाइरल 
 

 | 
Accused arrested

उदयपुर। झाड़ोल थाना पुलिस ने अपहरण, लूट और मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 10 जनवरी 2025 की है, जब नाई थाना क्षेत्र निवासी रामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र गोविंद मित्रों संग मोटरसाइकिल से झाड़ोल गया था। वापसी में मंदिर के पास बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की और बंधक बनाकर जंगल में ले गए।

आरोपियों ने पूरे दिन युवक को बंधक बनाकर रखा और देर रात मारपीट कर मोबाइल में वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस दौरान बदमाशों ने युवक से 1000 रुपये और उसके मित्र से 500 रुपये लूट लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक आपराधिक गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, वृत्ताधिकारी नैनपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी फेनीराम मीणा ने टीम गठित की। टीम ने 27 अगस्त 2025 को गांव धिमड़ी से आरोपी निसार पुत्र नूर मोहम्मद को दबोच लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया। पुलिस ने इससे पहले भी इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

#UdaipurNews #JhadolPolice #KidnappingCase #RobberyAlert #ViralCrime #RajasthanPolice #CrimeNews #PoliceArrest #BreakingNews #SafetyFirst

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News