48 घंटे में वृद्धा हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी गिरफ्तार

कानोड़ पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा, लूटे गए सोने के मादलिया और हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी।

 | 
arrest

 

Udaipur Times News, Murder accused arrested, उदयपुर 7 जुलाई 2026 - उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या और सोने का मादलिया लूटने की सनसनीखेज वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पहचान उजागर होने के डर से महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में कानोड़ थाना पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर और लूट की वारदात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार कुम्हारों का मोहल्ला, कानोड़ निवासी 75 वर्षीय घीसीबाई अपने घर पर अकेली रहती थीं, जबकि उनके परिजन गुजरात के सूरत में रहते हैं। Gold Robbery Case

अज्ञात बदमाश द्वारा महिला का गला काटकर सोने का मादलिया लूटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पहले सीएचसी कानोड़ तथा बाद में एमबी चिकित्सालय उदयपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। Udaipur News

मृतका की पुत्री मांगीबाई की रिपोर्ट पर हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्ध ईश्वर उर्फ ईशु (25) निवासी गढ़ी, प्रतापगढ़, हाल कुम्हारों का मोहल्ला, कानोड़ को हिरासत में लिया। Elderly Woman Murder

पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का ननिहाल मृतका के पड़ोस में है और वह अक्सर घीसीबाई के घर आता-जाता था। घटना वाले दिन वह पहले महिला से मिलने गया और कुछ देर बाद दोबारा घर पहुंचकर उनके गले में पहना सोने का मादलिया लूट लिया। आरोपी को आशंका हुई कि महिला ने उसे पहचान लिया है और पुलिस में शिकायत कर सकती है। Udaipur Crime News

इसी डर से उसने चाकू से महिला का गला काट दिया। वारदात के बाद शक से बचने के लिए आरोपी इलाज के दौरान भी अस्पताल में सहानुभूति जताते हुए इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूटे गए जेवर और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

#Udaipur #UdaipurNews #Kanod #Rajasthan #RajasthanPolice #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #GoldRobbery #UdaipurCrime #LawAndOrder #LatestNews #IndiaNews #CrimeUpdate #Justice

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News