खारोल कॉलोनी में संदिग्ध बच्चों की हरकतें CCTV में कैद, लोगों में दहशत

स्टार हॉस्पिटल के पास खड़ी एक्टिवा और कार को बनाया निशाना, स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग 

 | 
CCTV footage of suspected minor boys attempting vehicle theft in Kharol Colony near Star Hospital in Udaipur.

 

 

 

Udaipur Times News, Crime News, Juvenile Two Wheeler Lifitiing Gang Active - उदयपुर 18 जुलाई 2026 - शहर की पॉश खारोल कॉलोनी में स्थित स्टार हॉस्पिटल के पास बीती रात संदिग्ध नाबालिगों के चोरी की वारदातों में शामिल होने का मामला सामने आया है।

देर रात 2 बजे से सुबह करीब 3:45 बजे के बीच 13 से 14 वर्ष की उम्र के दिखाई देने वाले बच्चों ने कॉलोनी में कई वाहनों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, स्टार हॉस्पिटल के सामने गली में रहने वाले सुधीर प्रजापति के मकान के बाहर खड़ी एक्टिवा की डिक्की खोलकर उसमें रखा सामान बिखेर दिया। BreakingNews

जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो बदमाश बाइक का आगे का पहिया खोलकर अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने आगे सड़क पर खड़ी भरत खारोल की कार की खिड़की पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि कार का सायरन बजने पर सभी मौके से भाग निकले।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध बच्चे 13 से 14 वर्ष की उम्र के दिखाई दे रहे हैं। CrimeNews

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत और नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। Udaipur News

थानाधिकारी दलपत सिंह का कहना है की सीसी टीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस इनके आधार और मुखबिर तंत्र की मदद से इन संदिघ्ध नाबालिगों की पहचान करने में लग लगी है आगे की कार्यवाही पहचान होने के बाद की जाएगी।  

#Udaipur #CrimeNews #KharolColony #CCTV #VehicleTheft #RajasthanNews #StarHospital #LocalNews #UdaipurPolice #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News