उदयपुर के सुंदरवास क्षेत्र स्थित दया नाश्ता रेस्टोरेंट में विवाद के दौरान चाकू से हमला

इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

 | 
Fight at Daya Resturant

Udaipur Times News, Crime News Udaipur उदयपुर 22 अक्टूबर 2026 । शहर के सुंदरवास क्षेत्र स्थित दया नाश्ता रेस्टोरेंट में विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एक युवक हाथ में हथियार लेकर हमला करता दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

पीड़ित विक्रम सिंह की ओर से प्रतापनगर थाना पुलिस को दिए गए परिवाद के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:50 बजे की है।

विक्रम सिंह रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर तीन युवक वहां पहुंचे और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि कर्मचारियों ने युवकों को सही तरीके से बात करने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। परिवाद में बताया गया है कि युवकों में से एक ने खुद को उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर बताते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ में चाकू लेकर हमला करने का आरोप है। Crime News 

इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक युवक हाथ में हथियार लेकर वार करता दिखाई देने की बात सामने आई है।

घटना के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनने का भी दावा किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज घटना की जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। पीड़ित विक्रम सिंह का आरोप है कि जब वह कर्मचारियों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे उनकी हथेली पर चाकू से चोट लग गई। Udaipur News 

परिवाद में रेस्टोरेंट कर्मचारियों और बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित ने परिवाद में कुणाल सिंह कच्छावा और राहुल डांगी के नाम का उल्लेख करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच और कार्रवाई पर नजर है। हालांकि, फुटेज की आधिकारिक पुष्टि, आरोपियों की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News