आपसी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी मोहसीन उर्फ टीटी गिरफ्तार
सवीना थाना पुलिस ने समाज के कार्यक्रम में युवक पर जानलेवा चाकू हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी मोहसीन उर्फ टीटी को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी।
Udaipur Times News, Crime News, Knife Attack News, Accused arrested,उदयपुर 3 अगस्त 2026 - सवीना थाना पुलिस ने आपसी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। UdaipurNews
आरोपी ने समाज के एक कार्यक्रम के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को समाज के कार्यक्रम के दौरान सैयद फैजान अली निवासी बरकत कॉलोनी पर मोहम्मद हुसैन उर्फ अया और उसके साथी मोहसीन उर्फ टीटी निवासी खांजीपीर ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में फैजान के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। Knife Attack News
घटना के संबंध में फैजान अली की रिपोर्ट पर सवीना थाने में प्रकरण संख्या 273/2026 धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और डिप्टी एसपी छवि शर्मा के सुपरविजन में सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। PoliceAction
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी मोहसीन खान उर्फ टीटी पुत्र मुश्ताक खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी खांजीपीर, गली नंबर 3, थाना सूरजपोल, उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। PoliceAction
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #SavinaPolice #KnifeAttack #CrimeNews #Rajasthan #RajasthanPolice #PoliceAction #AttemptToMurder #BreakingNews #LatestNews #MohsinTT #LawAndOrder #UdaipurTimes
