उदयपुर में चाकूबाजी का मामला 24 घंटे में सुलझा

धानमंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की

 | 

उदयपुर 25  अप्रैल 2026 -धानमंडी थाना पुलिस ने भोपालवाड़ी स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर हुई चाकूबाजी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कुमार ओझा तथा नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश कुमार यादव के सुपरविजन में धानमंडी थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर धर्मेश सोनी के साथ अज्ञात युवक ने चाकूबाजी की थी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। टीम ने आसूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे निम्बाहेड़ा से डिटेन किया।

पूछताछ के बाद आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ आडू उम्र 20 वर्ष, निवासी कुंजरवाड़ी, मुखर्जी चौक थाना धानमंडी हाल निवासी पलोदा हाउस के पीछे थाना सविना, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News