उदयपुर में प्लॉट विवाद में युवक पर चाकू से हमला

कमर में धंसा चाकू ऑपरेशन से निकाला गया, अंबामाता थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

 | 
crime

 

Udaipur Times News , Crime News,Udaipur stabbing incident, उदयपुर 10 जुलाई 2026 - अंबामाता थाना क्षेत्र की एकलव्य कॉलोनी में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

हमलावर ने युवक पर इतना जोरदार वार किया कि चाकू उसकी कमर में फंस गया। गंभीर हालत में घायल को एमबी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू बाहर निकाला। घायल पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद एक प्लॉट को लेकर चल रहा था। Udaipur News

पीड़ित के छोटे भाई के अनुसार वर्ष 2014 में एक महिला से प्लॉट खरीदा गया था और उसका भुगतान भी किया जा चुका था। आरोप है कि अब उसी प्लॉट पर बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। Udaipur stabbing incident

विरोध करने पर महिला के तीन बेटों ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। Udaipur crime news

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चाकूबाजी की पुष्टि हुई है, जबकि फायरिंग की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Ambamata #CrimeNews #BreakingNews #LandDispute #KnifeAttack #MBHospital #PoliceInvestigation #PropertyDispute #UdaipurCrime #LatestNews #HindiNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News