उदयपुर: दुबई नंबर से कॉल, फिर किडनैपिंग और ₹5 लाख की डिमांड, आरोपी गिरफ्तार

 | 

Udaipur Times, Crime Update: 27 मई 2026। हाथीपोल थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और फिरौती के मामले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी राजू कुमारी आरोपियों को न्यायालय लेकर पहुंची। 

गौरतलब हैं की 25 मई 2026 को फारूक ए आज़म कॉलोनी निवासी मोहम्मद सालिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की अपने दोस्त अरबाज खान के साथ लोक कला मंडल के पास चाय की थड़ी पर मौजूद था। इसी दौरान उसे दुबई नंबर से फोन आया और मिलने के लिए बुलाया गया। कुछ देर बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार छह युवक वहां पहुंचे और जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उदयपुर से नाथद्वारा होते हुए राजसमंद कांकरोली की तरफ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी ड्रॉ बाद आरोपी उसे गोमती रोड पर छोड़कर फरार हो गए। 

मामले की रिपोर्ट मिलने के पश्चात् पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और नाकाबंदी करवा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गौरव प्रताप राणा पंजाब के मोहाली का रहने वाला है और बीएफएक्स फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में फॉरेक्स करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। दिसंबर 2025 में बीयूएसडी वॉलेट से पांच हजार यूएस डॉलर खरीदे थे, जिसके एवज में आरोपी गौरव का करीब पांच लाख रुपए का भुगतान बाकी था। इसी रकम की वसूली के लिए आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक का अपहरण किया और फिरौती मांगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News