विवाहिता का पीछा कर परेशान करने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता का पीछा कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

 | 
arrest

Udaipur Times News, Udaipur Crime News, उदयपुर 23 जून 2026 -उदयपुर जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने एक विवाहिता का पीछा कर उसे परेशान करने तथा सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 16 फरवरी 2026 को उदयपुर में हुई थी। शादी के बाद से मतीन अहमद उर्फ मतीन खान उसकी पत्नी का लगातार पीछा कर रहा था। आरोप है कि वह महिला को परेशान करने के साथ-साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। इसके अलावा वह पति के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और दो बार उसका पीछा कर जान से मारने की धमकी देने का प्रयास किया। Crime News 

शिकायत में बताया गया कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर दंपती ने 21 जून की रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। Udaipur News

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर पुलिस ने आरोपी मतीन अहमद पुत्र खलीद अहमद (22) निवासी बागर गली, थाना हाथीपोल, उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। Crime News Udaipur

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #Baghpura#Hathipole#RajasthanNews#RajasthanPolice#MewarNews#UdaipurCity#UdaipurUpdates#WomenSafety#CrimeUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News