उदयपुर में नौकर ने चुराया 5 तोले का सोने का कड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी खुलासे होने की संभावना है
Udaipur Times News, Crime News , उदयपुर 9 अक्टूबर 2026 । हिरण मगरी थाना पुलिस ने घर से सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर की ड्रेसिंग टेबल पर रखा करीब 5 तोले वजनी सोने का कड़ा अपने बैग में रखकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम सोलंकी निवासी देवास, मध्यप्रदेश है।
घटना 23 सितंबर 2026 की है। परिवादी प्रतीक जैन ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह जिम जाने के लिए घर से निकला था। रोजाना की तरह उसने हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया था। Udaipur News
शाम को घर लौटने पर ड्रेसिंग टेबल से कड़ा गायब मिला। घर में तलाश करने के बाद भी कड़ा नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी शुभम सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी खुलासे होने की संभावना है। Crime News Udaipur