उदयपुर में चाकूबाजी: 23 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी डिटेन

परिजनों का मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन
 | 
Dinesh Meena Murder Case Udaipur

Udaipur Times, Crime News: 9 जुलाई 2026 । उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में सेक्टर 14 के श्रीराम अपार्टमेंट के पीछे लोढ़ा कॉलोनी में बीती रात चाकू बाजी की घटना सामने आई है। जिसमें 23 वर्षीय दिनेश मीणा निवासी सेमारी कुंडा हाल निवासी सेक्टर 14 की मौत हो गई। Crime News

जानकारी में मृतक के पिता दोलाराम मीणा ने बताया कि मृतक दिनेश घर से गाड़ी ठीक करने को कह कर घर से निकला था इसके बाद करीब 10:00 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनका पुत्र एमबी अस्पताल में है। वहीं उन्होंने बताया कि ललित नामक युवक ने उसको चाकू मारा था और उसके बाद किसी दोस्त ने एम बी हॉस्पिटल पहुंचा था उसके बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। Crime News

करीब रात को 10:00 बजे परिवार को सूचना मिली थी जिसके बाद परिवार एमबी हॉस्पिटल पहुंचा। वहीं गुरुवार सुबह से मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है परिवार का कहना है कि मृतक दिनेश का क्या कसूर था जो उसको चाकू मार कर मार दिया। Crime News

वहीँ सवीना थाना अधिकारी गजवीर सिंह मोर्चरी पहुंचे। वही पूरी घटना की जानकारी में थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है लेकिन परिवार मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। परिवार का स्पष्ट कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दौर जारी है। Crime News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News