उदयपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

 | 
Sukher Police in Udaipur arrested a man accused of taking an EV scooter from a showroom under false pretenses and failing to return it.

 

Udaipur Times News, Crime News, accused arrested,उदयपुर अक्टूबर 2026 । अंबामाता थाना पुलिस ने मल्लातलाई की फारुख आजम कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे मो. रिजवान शेख (19) मल्लातलाई में अपने दोस्त के घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। Udaipur News 

घटना की सूचना मिलने पर अंबामाता थाना पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Crime News 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रैहान हुसैन (22) और नजर हुसैन (19), निवासी गौसिया कॉलोनी, पटेल सर्कल, हाल भीलूराणा कॉलोनी, अंबामाता तथा समीर अली उर्फ समीर सुगला (19), निवासी कौमी एकता नगर, अंबामाता के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में अंबामाता थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में की गई। Firing Udaipur 

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News