एमबी अस्पताल बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

हाथीपोल थाना पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।

 | 
**Alt Text (English):** **Hathipole Police arrested a habitual vehicle thief and recovered three stolen motorcycles after solving the MB Hospital bike theft case in Udaipur.**

 

Udaipur Times News,Police Action , VehicleTheft , उदयपुर 24 जुलाई 2026 -  महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय (एमबी अस्पताल) परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का हाथीपोल थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद करने के साथ ही उदयपुर शहर के भुवाणा और एमबी अस्पताल क्षेत्र से चुराई गई दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार सवीना निवासी मोहम्मद अहद ने 7 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 3 जुलाई को अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (आरजे-27 बीए-2212) से जनरल अस्पताल में जांच कराने आया था।

शाम करीब 6:30 बजे उसने बाइक इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी की और इलाज के लिए अंदर चला गया।

रात करीब 8:30 बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। HathipolePolice

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश चंद्र ओझा, डिप्टी एसपी राजेश यादव और हाथीपोल थाना प्रभारी राजूदेवी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुराबड़ थाना क्षेत्र के बोरी निवासी भावेश लौहार की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। CrimeNews

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने उदयपुर के भुवाणा और एमबी अस्पताल क्षेत्र से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। MotorcycleTheft

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से मोटरसाइकिल चोरी, नकबजनी और चोरी सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस ने आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ और अनुसंधान जारी रखा है।

#Udaipur #UdaipurNews #CrimeNews #RajasthanPolice #UdaipurPolice #MotorcycleTheft #BikeTheft #MBHospital #HathipolePolice #VehicleTheft #CrimeUpdate #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAction #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News