एमबी हॉस्पिटल में खून के नाम पर ठगी का पर्दाफाश
युवाओं ने मरीज के परिजनों से ₹3 हजार लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, हाथीपोल पुलिस के हवाले किया।
Udaipur Times News ,BloodScam,Crime News- उदयपुर संभाग के सबसे बड़े और व्यस्ततम महाराणा भोपाल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में शुक्रवार को कुछ युवाओं ने एक व्यक्ति को खून का सोडा करते हुए गिरफ्तार किया है। युवाओं ने उसे पीड़ित व्यक्ति से खून की यूनिट उपलब्ध करवाने के एवज में 3000 की राशि लेते हुए रेंज हाथों पकड़ा। जिसके बाद हॉस्पिटल परिसर में सड़क पर हंगामा हो गया।
युवाओं में शामिल एडवोकेट सिद्दार्थ सोनी ने बताया की पीड़ित व्यक्ति डूंगरपुर निवासी पंकज अपनी पत्नी को इलाज करवाने के लिए 3 दिन पूर्व एमबी हॉस्पिटल लाया था जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया हुआ था। इलाज के दौरान खून की यूनिट की आवश्यकता होने पर पता करने के लिए जब पंकज हॉस्पिटल परिसर में घूम रहा था तभी उसे आरोपी जिसने अपना नाम रवि बताया था उसे मिला। पंकज ने अपनी पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए खून की जरुरत की बात उसे बताई। जिसपर आरोपी ने उसे खून उपलब्ध करने की बात कही और इसके एवज में उस से 6500 रूपए मांगे। मजबूर पंकज ने अपनी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए जैसे तैसे मांगी गई राशि का इंतजाम किया और दो दिन पहले आरोपी युवक को दे दिए। लेकिन वो यहीं नहीं रुका और उसने पीड़ित से 3000 रूपए की राशि का और इंतजाम करने को कहा। BloodScam
लेकिन इस बार उसका संपर्क इन जागरूक युवाओं से हो गया। पीड़ित की पूरी बार सुनने के बाद उन्होंने उसे 3000 रूपए नकद लेकर हॉस्पिटल आने को कहा , जहां पीड़ित की मुलाक़ात आरोपी से हुई और जैसे ही उसने 3000 रूपए की राशि आरोपी को दी वहां पहले से मौजूद उन युवाओं ने उसे रंगे हाथों पैसे लेते हुए पकड़ लिया और उसकी दुनाई करदी।
इसके बाद उन्होंने पीड़ित से आरोपी द्वारा लिए पैसे उसे वापस दिलवाए और आरोपी को हाथीपोल पुलिस के हवाले केर दिया। Crime News
सिद्दार्थ ने बताया की इस मामले को लेकर उन्होंने आरएनटी मेडिकल हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन से भी मुलाक़ात की और घटना से अवगत करवाते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने और हॉस्पिटल परिसर में खून की उपलब्धता\को लेकर नोटिस बोर्ड लगाने की मांग की ताकि आस पास के गावों से इलाज के लिए आने वाले ग्रामीण लोगों को फिर से कोई उन्हें धोखा देकर पैसे ना एठ सके। Udaipur News
एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल उदयपुर के सुपरिटेंडेंट डॉ. आरएल सुमन का इस मामले में कहना है की पूरा हॉस्पिटल परिसर में जगह जगह नोटिस बोर्ड्स ;अलगवाए गए है जिसपर लिखा हुआ है की ये एक राजकीय हॉस्पिटल है और यहां सम्पूर्ण इलाज नई शुल्क किया जाता है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी भी व्यक्ति द्वारा डोनेशन करने की बात से भी इंकार करते हुए कहा की , ऐसे व्यक्ति हॉस्पिटल में आए भूले भाले लोगों को खून देने के नाम पर फंसाते है उनसे पैसे लेते हैं और उनका पैसे लेकर फरार हो जाते है कोई खून नहीं दिलाते , क्युकी अगर ऐसे लोग ब्लड बैंक में पहुंचे तो प्रसाशन उनका आईडेंटिटी कार्ड देख कर ही उन्हें खून देने की इजाजत देता है। इस मामले में सिद्दार्थ सोनी के साथ समाजसेवी धनंजय सिंह धाबाई सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
#UdaipurNews #UdaipurBreakingNews #MBHospitalUdaipur #MaharanaBhupalHospital #HathipolePolice #RajasthanNews #UdaipurCity #UdaipurCrimeNews #RNTMedicalCollege #Dungarpur #HealthcareNews#BloodBank #PatientSafety #BreakingNews #NewsUpdate
