उदयपुर के सज्जन नगर मे बदमाशों ने की गोलीबारी

 | 
Firing in Udaipur

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर में बदमाशों की हौसले बुलंद होने लगे हैं। बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीती रात अंबामाता थाना क्षेत्र के सज्जन नगर में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। हालाकि गोली बुजुर्ग के पैर को छूकर निकल गई। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अब्दुल शकूर नाम का बुजुर्ग अपने घर के बाहर एक्टिवा पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली अब्दुल के पेर को छूकर निकली और एक्टिवा को लग गई।

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन अब्दुल को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बताया जा रहा है कि फायरिंग की वारदात को अंजाम आदिल और शोएब नाम के बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News