कोचिंग जा रही छात्रा से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

बाघपुरा पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से 22 वर्षीय आरोपी को पकड़ा, पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।

 | 
Accused Arrested for attacking police team

 

 Udaipur Times, Mobile Snatching, Accused arrested ,उदयपुर 9 जुलाई 2026 -बाघपुरा थाना पुलिस ने छात्रा से मोबाइल छीन ने की वारदात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

घटना 30 जून 2026 को हुई थी जब पीड़ित छात्रा दोपहर में अपने घर से बाघपुरा कोचिंग सेंटर  जा रही थी।  रस्ते में एक पावर बाइक पर दो लड़के आए और उन्होंने उसके पास बाइक लाकर उसका मोबाइल फ़ोन छीन  लिया और मौके  से फरार हो गए। Crime News

छात्रा  की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की , सीसी टीवी और अन्य संसाधनों की मदद से पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी 22 वर्षीय रोहित भगोरा को गिरफ्तार केर लिया जिसे कोर्ट में पेश कर उसका पीसी रिमांड लिया गया है और उस से पूछताछ की जा रही है । 

#Udaipur #Baghpura #CrimeNews #MobileSnatching #RajasthanPolice #StudentSafety #PoliceAction #UdaipurNews #Rajasthan #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News