मोबाइल झपटमारी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भूपालपुरा पुलिस ने दो लूटे गए मोबाइल बरामद किए, एक बालक बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया, एक आरोपी अब भी फरार।

 | 
Accused Arrested for attacking police team

 

 

Udaipur Times News,MobileSnatching ,Crime News उदयपुर 10 जुलाई 2026 - भूपालपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी हसमुख वडेरा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से झपटकर ले जाए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। PhoneTheft

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी सुनील चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 की रात करीब 10 बजे शास्त्री सर्कल के पास स्कूटी से घर लौट रही महिला शैफाली जैन से बाइक पर सवार तीन युवकों ने हैंडबैग झपट लिया था। MobileSnatching

हैंडबैग में एप्पल आईफोन, वनप्लस नॉर्ड मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और करीब ढाई हजार रुपये नकद थे। वारदात के बाद आरोपी बांसगली-देहलीगेट की ओर फरार हो गए थे। मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने लगातार जांच करते हुए आरोपी हसमुख वडेरा मीणा (20) निवासी पारेवी नालघाटी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया। Udaipur News

आरोपी के कब्जे से लूटे गए एप्पल आईफोन और वनप्लस नॉर्ड मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया है। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। Crime News Udaipur 

भगवतीलाल सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता दिनेश कुमार कानि. 2591, विनोद कुमार कानि. 1493, वीरेन्द्रसिंह कानि. 3326, विजयसिंह कानि. 776, लोकेश रायकवाल साईबर सेल कि विशेष भूमिका रहि 

#Udaipur #UdaipurPolice #BhupalpuraPolice #CrimeNews #MobileSnatching #PhoneTheft #StolenPhones #RajasthanNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #AppleiPhone #OnePlusNord #UdaipurUpdates #LawAndOrder #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News