मुंडोल गांव में दोहरे हत्याकांड से दहशत, घर में मिली मां-बेटी की खून से लथपथ लाशें
घर के भीतर खून से लथपथ मिले शव, पुलिस लूट समेत सभी पहलुओं से कर रही जांच।
Udaipur Times News, Udaipur Crime News, Double Murder In Udaipur,उदयपुर 1 अगस्त 2026 - लूटपाट की भी जांच उदयपुर। उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा ग्राम पंचायत अंतर्गत मुंडोल गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
दोनों के शव उनके घर के भीतर खून से लथपथ हालत में मिले। जानकारी के अनुसार वारदात देर रात की बताई जा रही है। UdaipurNews
सुबह जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल वल्लभनगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे लूट की आशंका को भी खंगाल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के कानों से बालियां गायब थीं, जिससे अंदेशा है कि बदमाश वारदात के बाद जेवर लेकर फरार हो गए। DoubleMurder
हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।
इस जघन्य वारदात के बाद मुंडोल गांव सहित पूरे वल्लभनगर क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। Vallabhnagar
#Udaipur #UdaipurNews #BreakingNews #CrimeNews #Rajasthan #DoubleMurder #Vallabhnagar #PoliceInvestigation #Mundol #LatestNews
