पारस तिराहे पर पुलिस से धक्का-मुक्की
उदयपुर 4 मार्च 2026। शहर में मंगलवार (धुलंडी) से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जो की बहुत हैरान करने वाला हैं। उस वीडियो में तीन युवक शहर के पारस तिराहे पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की करते दिखाई दे रहें हैं।
दरअसल मामला यह हैं की पारस तिराहे पर मंगलवार को एक कार और ऑटोरिक्शा की टक्कर हों गईं, टक्कर के बाद कार चालक मौके से चला गया लेकिन जैसे ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे तो ऑटोरिक्शा में सवार तीनों युवक पुलिस कर्मियों से उलझने लगे और उनसे धक्का मुक्की करने लगे।
मौके पर पुलिस के जवानों के साथ इस तरह की घटना से अफरा तफरी का माहौल हों गया, लोग इकट्ठा हों गए और थोड़ी ही देर में तीनों युवक मौके से फरार हों गए जिनके खिलाफ सूरजपोल थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
थानाधिकारी सूरजपोल रतन ने बताया की तीनों युवको की पहचान कर ली गईं हैं तीनों शराब के नशे में थे, तीनों लोग बीड़ा के रहने वाले हैं जिनमे से एक को हिरासत में ले लिया गया हैं तो वहीं दो अन्य की तलाश जारी हैं। तीनों के खिलाफ राजयकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया हैं।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #ParasTiraha #Surajpol #UdaipurPolice #ViralVideo #Dhulandi2026 #RajasthanPolice #CrimeNews #LakeCityUdaipur #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
