उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 अपराधी गिरफ्तार

तीन दिवसीय विशेष अभियान में हार्डकोर, इनामी और टॉप-10 अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता रहा

 | 
arrest

उदयपुर 11 मई 2026 ।  तीन दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 37 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हार्डकोर अपराधी, 12 इनामी अपराधी, 19 टॉप-10 अपराधी तथा 1 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में यह विशेष अभियान 9 मई से 11 मई 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न श्रेणी के अपराधियों, गैंगस्टर, हार्डकोर बदमाशों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार हार्डकोर अपराधियों में सहदेव मीणा निवासी खेरवाड़ा, राजू उर्फ राजकुमार मीणा निवासी ऋषभदेव, प्रवीण निवासी फतहनगर, निजामुद्दीन निवासी उदयपुर तथा शहजाद खान निवासी सलूंबर शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने कई इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें मांडवा, बेकरिया, कोटड़ा और अन्य थाना क्षेत्रों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान के दौरान अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#Udaipur #UdaipurPolice #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #UdaipurCrime #RajasthanPolice #UdaipurBreaking #Salumber #Kherwara #Rishabhdeo #Fatehnagar #UdaipurUpdates #LocalNews #RajasthanBreaking #UdaipurToday #CrimeUpdate #PoliceCrackdown

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News