हिम्मत सिंह सोलंकी अपहरण-हत्या मामले में 8 और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 11 पहुंचीं

सुखेर  थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, एक बाल अपचारी भी डिटेन; प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश को माना जा रहा है घटना का कारण।

 | 
arrest

 

 

Udaipur Times News,Himmat Singh Solanki Murder, उदयपुर 2 जुलाई 2026 - पुलिस ने सुकेर थाना क्षेत्र में हुए हिम्मत सिंह सोलंकी के अपहरण और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, भीमल (बागनगढ़ा) निवासी सुरेंद्र सिंह किटावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जीजा हिम्मत सिंह सोलंकी 22 जून की शाम अपनी कार से फतेया घाटी क्षेत्र में एक महिला से मिलने गए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बिना नंबर की पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार 8 से 10 लोगों ने कार में तोड़फोड़ की, हिममत सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन पिकअप में डालकर ले गए। Himmat Singh Solanki murder

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हिम्मत सिंह का एक महिला से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर महिला के पति, ससुर और भाई के बीच रंजिश चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Crime News Udaipur 

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद कर चुकी थी। शेष आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #Police #Sukher #HimmatSinghSolanki #LawAndOrder #IndiaNews #LocalNews #UdaipurPolice #NewsUpdate #TrendingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News