उदयपुर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया

सविना पुलिस की कार्रवाई में मुख्य आरोपी समेत हथियारों की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, जांच जारी
 | 
Savina Police arrested Mahendra Singh and key supplier Sandeep Kumar in a significant illegal weapons crackdown. Sandeep Kumar has 10 prior criminal cases.

उदयपुर 24 सितंबर 2025 - पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना सविना की टीम ने यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा पुलिस उप अधीक्षक नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में की।

थानाधिकारी अजय सिंह राव के के सुपरवीजन में गठित टीम ने 19 जनवरी को अवैध हथियारों के प्रकरण में महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में उसने बताया कि हथियार उसने संदीप कुमार निवासी नाटास, थाना गुढा गोडजी, जिला झुंझुनू से खरीदे थे। संदीप कुमार पहले से ही झुंझुनू कोतवाली थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में था। सविना पुलिस टीम ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट जैसे गंभीर अपराधों के 10 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News