फतहसागर पर चाकू लहराकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अवैध धारदार चाकू बरामद; पर्यटकों में भय फैलाने का आरोप
Udaipur Times News, Crime News Udaipur , Viral Video Arrest, उदयपुर 16 जुलाई 2026 - उदयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर रील बनाकर पर्यटकों और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थाना प्रभारी दलपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। Crime News
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान जानकारी मिली कि फतहसागर पाल पर एक युवक खुलेआम चाकू लहराते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है।
वीडियो से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। Udaipur Police
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश कुमार (22) पुत्र नकाराम निवासी अमरपुरा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लोगों में अपना रुतबा कायम करने, सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने और भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से चाकू खरीदा था। Viral Reel
पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक और पर्यटन स्थल पर हथियार लहराकर रील बनाना कानून का उल्लंघन है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। Fatah Sagar Reel
पुलिस ने कहा कि उदयपुर जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर में सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस तरह कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
#Udaipur #UdaipurPolice #RajasthanPolice #FatehSagar #CrimeNews #SocialMedia #ViralReel #TouristSafety #RajasthanNews #LawAndOrder #BreakingNews #UdaipurLatestNews
