उदयपुर पुलिस ने राहगीर से पर्स और मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था

 | 
arrest

 

Udaipur Times News, Crime News Udaipur, उदयपुर, 22 सितंबर 2026 -  अम्बामाता थाना पुलिस ने राहगीर से पर्स, मोबाइल और अन्य सामान लूटने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार चीरवा निवासी रोहित मेनारिया ने अम्बामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके माता-पिता धानमंडी से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से चीरवा लौट रहे थे। इसी दौरान सरकारी स्कूल पुला के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उनकी माताजी के हाथ से पर्स छीन लिया। Police Action 

पर्स छीनने के दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पर्स में करीब 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और सोने की चेन रखी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। Udaipur News 

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एडिशनल एसपी शहर उमेश ओझा और डिप्टी एसपी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में टीम ने जांच की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल प्रेम उर्फ प्रेमचंद उर्फ लाईगर लगातार फरार चल रहा था। उसे झाड़ोल पुलिस ने एक डकैती के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था।

अम्बामाता पुलिस ने झाड़ोल न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर उसे प्राप्त कर पूछताछ की। Crime News 

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी ललित प्रजापत निवासी बाघपुरा और हीरालाल मीणा के साथ मिलकर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल ललित प्रजापत और हीरालाल मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटी गई राशि भी बरामद की गई थी।

दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रेम उर्फ प्रेमचंद उर्फ लाईगर पुत्र रामलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिवपुरा, बीड़ा झाड़ोल, उदयपुर है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News