उदयपुर की अम्बामाता पुलिस ने फायरिंग के मुख्य आरोपी और अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार किया
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर,24 सितंबर 2026 - अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अम्बामाता थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मुख्य आरोपी और एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने फायरिंग के आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, दूसरे मामले में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के नेटवर्क की जांच शुरू की गई है।
एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा और डिप्टी एसपी राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। Crime News
परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाने का बदला लेने के लिए की थी फायरिंग पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माईल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती (27), निवासी धोलीमगरी, गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अरबाज और आरिफ उसके घर आए थे और उसके परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने अरबाज और आरिफ के घर पर फायरिंग की थी। आरोपी ने पूछताछ में पिस्टल निम्बाहेड़ा निवासी सलमान उर्फ बल्ली से खरीदने की बात बताई है। Udaipur News
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इस्माईल के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 27 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। Illegal Weapon
तीन साल पुराने हथियार सप्लाई मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में अम्बामाता पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस सप्लाई करने के आरोप में अज्जु उर्फ अजरूद्दीन (33), निवासी 80 फीट रोड, उदयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को शहजाद अहमद उर्फ चीनी (39), निवासी अमर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में शहजाद ने करीब तीन साल पहले अज्जु उर्फ अजरूद्दीन से हथियार खरीदने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने अजरूद्दीन के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। Weapon Supplier Arrested
पूछताछ में सामने आया कि अजरूद्दीन और शहजाद ने कथित तौर पर मध्यप्रदेश के जावरा निवासी तौसिफ खान से दो पिस्टल और चार कारतूस खरीदे थे।
पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक पिस्टल और दो कारतूस खांजीपीर निवासी शहाबाज खान को दिए गए थे, जबकि दूसरी पिस्टल और दो कारतूस शहजाद ने अपने पास रखे थे। शहजाद के कब्जे से हथियार और कारतूस पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अब मामले में शहाबाज खान की तलाश कर रही है। साथ ही हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।