उदयपुर में टू-व्हीलर लिफ्टिंग गैंग का भंडाफोड़

3 चोरी की बाइक बरामद, 2 बाल अपचारी डिटेन, 7 मॉडिफाइड बाइक जब्त; हेलमेट अभियान के तहत सख्त कार्रवाई

 | 
Udaipur Police recover stolen motorcycles and seize modified bikes during crime and traffic enforcement drive in July 2026.

 

Udaipur TImes News, Crime News, Two Wheeler Lifting Gang busted, उदयपुर 6 जुलाई 2026 - पुलिस ने वाहन चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है तथा 7 पावर और मॉडिफाइड बाइकों को जब्त किया है।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान दो बाल अपचारियों को डिटेन कर उनके कब्जे से उदयपुर शहर से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं, खेरवाड़ा थाना पुलिस ने हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 7 पावर और मॉडिफाइड बाइक जब्त की। Crime News Udaipur 

इसके अलावा काली फिल्म लगी 5 कारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। Udaipur News

पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई से 16 जुलाई तक जिलेभर में हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता सुनिश्चित करना तथा ओवरस्पीड, लेन अनुशासन और अन्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। TwoWheelerLiftingGang

#Udaipur #UdaipurTimes #UdaipurNews #CrimeNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #RajasthanNews #BikeTheft #TwoWheelerLiftingGang #MotorcycleTheft #HelmetAwareness #RoadSafety #TrafficRules #ModifiedBikes #VehicleTheft #PratapNagar #Kherwara #UdaipurCrime #RoadSafetyCampaign #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News