उदयपुर पुलिस की अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई

34 हुक्के जप्त
 | 
Police raid in Udaipur — 34 illegal hookahs seized from multiple restaurants and bars.

उदयपुर 11 नवंबर 2025 - ज़िले में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बारों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 मामलों में 34 अवैध हुक्के, फ्लेवर पैकेट, फिल्टर व अन्य सामग्री जप्त की। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  उमेश ओझा, डिप्टी एसपी पूर्व कल्याण बोराणा और डिप्टी एसपी पश्चिम छगनलाल राजपुरोहित के सुपरविजन में अंबामाता, भूपालपुरा व सुखेर थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

थाना अंबामाता की कार्रवाई

अमरसिंह रोड स्थित बूमर रेस्टोरेंट के रूफटॉप पर दबिश देकर रेस्टोरेंट कर्मचारी से 31 फ्लेवर पैकेट और 7 हुक्के सहित सामग्री जब्त की गई।

दूसरे मामले में कुशालबाग स्थित होटल कुशाल हिल्स में भी 36 फ्लेवर पैकेट व 05 हुक्के जब्त कर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

थाना भूपालपुरा की कार्रवाई

सास्या रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 हुक्के, 4 पाइप, 3 फिल्टर और 3 फ्लेवर पैकेट बरामद किए। आरोपी ग्राहकों को अवैध तरीके से हुक्का पिलाते पाए गए।

लेकसिटी माल में कार्रवाई

टू रैबिट्स बार में दबिश के दौरान 05 हुक्के और 25 से अधिक फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए। यहां बाहरी राज्यों के दो व्यक्ति हुक्का तैयार करने का कार्य करते पाए गए।

थाना सुखेर की कार्रवाई

मिक्सोरा हाउस रेस्टोरेंट पर दबिश देकर अवैध हुक्का पिलाते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। होटल शोभागपुरा 100 में भी रेस्टोरेंट संचालक द्वारा ग्राहकों को अवैध हुक्का परोसने पर 12 हुक्के जब्त कर कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News