हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम का अवैध निर्माण ध्वस्त

वन भूमि पर बने पक्के अतिक्रमण पर पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त बुलडोजर कार्रवाई, आरोपी पर 23 मामले दर्ज

 | 
JCB machines demolish illegal construction on forest land during a joint operation by Udaipur Police, Forest Department, and district administration against history-sheeter Singaram Garasia in Bekaria, Udaipur.

 

Udaipur Times News , Crime News, Police Action, Illegal Construction of History Sheeter demolished, उदयपुर 23 जुलाई 2026 । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम गरासिया द्वारा वन विभाग की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई बेकरिया थाना क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम की मौजूदगी में की गई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 20 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से वन भूमि पर बने अवैध पक्के निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा डूंगर सिंह चुंडावत के नेतृत्व में की गई।IllegalConstruction

अभियान में बेकरिया, सायरा, पानरवा, मांडवा, गोगुंदा और कोटड़ा थाना पुलिस सहित पुलिस लाइन का जाब्ता भी मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सिंगाराम गरासिया निवासी हेराल कला के खिलाफ उदयपुर और सिरोही जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, डकैती, मारपीट और हत्या के प्रयास सहित करीब 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। Udaipur Police Action 

आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। BulldozerAction

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगाराम गरासिया और उसके भाई मीताराम ने वन विभाग की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। सूचना के आधार पर वन विभाग और प्रशासन के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। Encroachment

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि चिन्हित अपराधियों के अवैध निर्माण और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanPolice #CrimeNews #ForestLand #BulldozerAction #LawAndOrder #SingaramGarasia #PoliceAction #BreakingNews #Encroachment #ForestDepartment #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News