उदयपुर पुलिस ने ₹5.97 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट
123 एनडीपीएस मामलों में जब्त 3,609 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों का डबोक में नियमानुसार नष्टिकरण, पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने का दिया भरोसा।
Udaipur Times News, उदयपुर 3 जुलाई 2026 ,DrugFreeIndia- उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ 97 लाख 49 हजार 790 रुपये मूल्य के जब्तशुदा मादक पदार्थों का नष्टिकरण किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, पुलिस निरीक्षक प्रभुलाल तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में की गई। UdaipurNews
उदयपुर जिले के 23 पुलिस थानों में दर्ज कुल 123 प्रकरणों में जब्त 3609.658 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का नष्टिकरण किया गया। इनमें 2641.691 किलोग्राम डोडा चूरा, 317.244 किलोग्राम गांजा, 277.57 ग्राम एमडीएमए, 44.94 ग्राम ब्राउन शुगर, 542.400 लीटर कोडीन, 717.78 ग्राम चरस, 839.22 ग्राम नशीली दवाइयां तथा 106.443 किलोग्राम गांजे के पौधे शामिल हैं। DrugFreeIndia
पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टिकरण किया जाता रहेगा। PoliceAction
#Udaipur #UdaipurPolice #Rajasthan #RajasthanPolice #CrimeNews #DrugFreeIndia #AntiDrug #NDPS #PoliceAction #IndiaNews #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanNews #LawEnforcement #PublicSafety #MDMA #Cannabis #DrugBust #CrimeUpdate #LocalNews
