उदयपुर पुलिस द्वारा करीब 01 करोड 23 लाख रूपये के जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
Udaipur Times News, Crime News Udiapur, Drugs Seized, उदयपुर 13 अगस्त 2026 -पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व टीना सोंलकी पुलिस निरीक्षक, अपराध सहायक अपनी टीम के साथ उदयपुर जिले के 15 पुलिस थानों के कुल 42 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 2303.200 किलोग्राम, गांजा 212.617 किलोग्राम, एमडीएमए 41.56 ग्राम, बाउन शुगर 36.52 ग्राम, कोडिन 3.750 लीटर, चरस 28.12 ग्राम स्मैक 44.20 ग्राम, गांजे के पौधे 15.550 किलोग्राम, अफिम के पौधे 6.050 किलोग्राम कुल 2541.318 किलोग्राम जिसकी कीमत 1,23,62,520 रूपये है को दिनांक 13.08.2026 को डबोक में स्थित सीमेन्ट फैक्ट्री में नष्ट किया गया। Crime News
उदयपुर पुलिस द्वारा आगे भी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही कर अधिक से अधिक मादक पदार्थो को जब्त कर नष्ट किया जायेगा । Police Action
