उदयपुर पुलिस की कार्रवाई - अवैध शराब ज़ब्त

एसी के कार्टन की आड़ में शराब भेजी जा रही थी गुजरात

 | 
 AC Carton To Gujarat

उदयपुर पुलिस ने गुजरात ले जा रहे 30 लाख रुपए की अवैध शराब का कंटेनर जब्त किया

उदयपुर ज़िले की खेरवाडा थाना पुलिस ने देर रात शराब तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सुचना पर गुजरात ले जा रहे 30 लाख रुपए की अवैध शराब का कंटेनर जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  

 Container During The Blockade

खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि देर रात मुखबिर की सुचना मिलने पर पुलिस ने बंजारिया स्थित NH 8 पर नाकाबंदी की और जयपुर से उदयपुर की ओर आ रहे कंटेनर को रूकवााया। ड्राइवर की घबराहट को देखकर पुलिस को शक होने पर पुलिस ने जाँच की तो AC के कार्टन की आड़ में अवैध शराब भरी हुई थी।  

पुलिस ने जेतगढ़, भीलवाड़ा निवासी ड्राइवर शंभु सिंह पुत्र नानू सिंह दरोगा को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी चालक ने निर्मित अवैध शराब को गुजरात ले जाने की बात स्वीकार की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News