उदयपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ मिशन मोड़ में, खोली 48 नई हिस्ट्रीशीट 17 को किया तड़ीपार

अपराधियों की होगी मेन टू मेन मार्किंग 

 | 
udaipur police in mission mod

 

Udaipur Times News, Crime News, Crime Control News, उदयपुर शहर में जहाँ एक तरफ इन दिनों एक के बाद एक आपराधिक घटनांए सामने आ रही है तो वही पुलिस इन घटनाओं में शामिल आरोपियों को भी जल्द पकड़ कर उनके अंजाम तक पहुंचा रही है। 

इसी क्रम में बुधवार को उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए कहा की पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है ताकि शहर का माहौल सौहाद्रपूर्ण और सुरक्षित बनाया जा सके। 

एसपी ने बताया की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष 48 नई हिस्ट्री शीट खोली गई है। सगठित अपराध के खिलाफ कार्याही करते हुए 23 प्रकरण दर्ज कर 45 संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तो वही छोटे संगठित अपराध जिनमे नकबजनी, लूट, चैन स्नेचिंग अदि जिनसे आमजन प्रभावित रहते हैं उनमे अब तक 44 प्रकरण दर्ज कर कुल 140 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। Crime Control  

एसपी ने बताया की इसके अतिरिक्त ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ धरा 141 BNS में इस्तगासा भी पेश कर दिया है। गुंडा एक्ट के तहत 17 अपराधियों को तड़ीपार भी किया गया है। Udaipur Police 

एसपी ने कहा की अब इसक वर्ष अब तक 12 एरिया डोमिनेन्स एक्सरसाइज करते हुए लगभग 800 लोगों को अलग अलग प्रकरणों में गिरफ्तार किया जा चूका है।  Crime News 

उन्होंने कहा की अगर अवैध फायर आर्म्स के खिलाफ की गई कार्यवाही की बात की जाए तो वो अब तक 43 तक पहुँच गई है जिसका आंकड़ा पहले 33 था। साथ ही अगर अवैध मादक प्रदार्थो के खिलाफ की गई कार्यवाही की बात की जाए तो पिछले साल जिसकी जब्ती की संख्या 12 करोड़ 90 लाख रूपए थी वो इस साल बढ़ कर 17 करोड़ पर पहुंच गए है। 

अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विशेष टीम का गठन

एसपी ने कहा की अवैध हथियारों की धर पकड़ और उनके सरक्यूलेशन को रोकने को सुनिश्चित करने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा एक विशेष Arms Detection Team का गठन किया गया है। इस 25 पुलिस अधिकारीयों की टीम में 4 थानाधिकारी लेवल के अधिकारी लीड करेंगे। एसपी ने बताया की इस विशेष टीम का मुख्य काम रहेंगे सुनिश्चित करना की उदयपुर में किसी भी तरह किसी भी अपराधी किए पास किसी भी तरह का फायर एआरएम या दूसरा हथियार ना रहे। साथ ही टीम यह भी सुनिश्चित करेगी की अवैध हथियार जहाँ से आ रहे हैं उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्यवाही की जाए।  

अब होगी अपराधियों की मेन टू मेन मार्किंग 

एसपी ने बताया हर थाने में अपराधियों जिनमे हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि हैं उनका रिकॉर्ड रखने के लिए एक पुलिस स्टाफ को रखा जाएगा जो  हर एक अपराधी की  रोज की दिनचर्या और गतिविधियों की जानकारी रखेंगे और उनकी मॉनिटरिंग करेंगे । 

अवैध या आपराधिक गतिविधियों से कमाई राशि से अर्जित की संपत्ति के खिलाफ भी होगी कार्यवाही

एसपी ने कहा की इसके खिलाफ पुलिस पहले से ही सक्रिय होकर कार्य कर रही है लेकिन अब इसे मिशन मोड़ में रहकर किया जाएगा।  


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News