55 लाख के चोरी हुए जेवरात बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

फलासिया पुलिस ने खेत और खाली जमीन में गाड़कर छिपाए गए सोना-चांदी के आभूषण किए बरामद, चोरी के मामले में बड़ी सफलता

 | 
theft

Udaipur Times News,Crime News ,उदयपुर 11 जून 2026  -  जिले की फलासिया थाना पुलिस ने 55 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात अपने घर के पीछे खाली जमीन तथा खेत में गाड़कर छिपा रखे थे। थानाधिकारी फलासिया ने बताया कि 18 मई को शेरसिंह पुत्र भगवत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि 17 मई को वह और उनकी पत्नी किसी कार्य से उदयपुर गए हुए थे, जबकि उनका बेटा और बहू घर पर मौजूद थे। रात के समय चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गए और कमरों के ताले तथा अलमारी का लॉकर तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर फरार हो गए। Udaipur News

सुबह बेटा-बहू के जागने पर घटना का पता चला। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण पुत्र थावरा, प्रकाश वडेरा और रमेश वडेरा को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के बाद तीनों आरोपियों ने जेवरात को तीन हिस्सों में बांट लिया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने बताया कि चोरी का माल अपने घर के पीछे खाली जमीन और खेत में गाड़कर छिपाया गया है। Theft News

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 55 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। Crime News Udaipur 

#UdaipurNews #UdaipurCrime #UdaipurTimes #UdaipurPolice #Falasia #FalasiaPolice #RajasthanNews #CrimeNews #TheftNews #JewelleryTheft #GoldRecovery #SilverJewellery #PoliceInvestigation #SouthRajasthan #MewarNews #UdaipurDistrict #BreakingNews #IndiaCrimeNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News