उदयपुर पुलिस ने 80 लाख की अफीम और क्रेटा कार जब्त की

गोगुन्दा-सायरा रोड पर हाईवे नाकाबंदी के दौरान ड्राइवर फरार, 361.947 किग्रा अफीम बरामद

 | 
“Udaipur police seizing 361.947 kg of illegal opium dope and a Creta car during a highway operation”

उदयपुर, 7 जनवरी 2026 - पुलिस थाना गोगुन्दा ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये कीमत का अवैध अफीम डोडा चूरा और एक क्रेटा कार जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी वृत गिर्वा श्री गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी गोगुन्दा  श्याम सिंह अपनी टीम के साथ गोगुन्दा से सायरा जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर रहे थे।

नाकाबंदी के दौरान तरपाल की ओर से तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार के टायर पंचर किए, इसके बावजूद चालक करीब 10 किलोमीटर तक वाहन भगाकर ले गया। बाद में झाड़ोली गांव से आगे हाईवे के पास कार को सड़क पर छोड़कर चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

क्रेटा कार नंबर RJ-27-CJ-3298 की तलाशी लेने पर उसमें काले रंग के 17 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। सभी कट्टों का वजन करने पर कुल 361.947 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध अफीम डोडा चूरा और क्रेटा कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

#UdaipurPolice #OpiumSeizure #DrugBust #RajasthanCrimeNews #IllegalDrugs #UdaipurNews #RajasthanPolice #CretaCarSeized #NarcoticsRaid #CrimeAlertUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News