Udaipur Police Update: झाड़ोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और गुम हुए 23 मोबाइल फोन बरामद

पुलिस के अनुसार इससे पहले भी झाड़ोल थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 102 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं
 | 
Udaipur POlice Update पुलिस के अनुसार इससे पहले भी झाड़ोल थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 102 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं

UdaipurTimes, Aug 8, 2026 | Udaipur Crime Update: जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में झाड़ोल थाना पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी और चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी करणाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

पुलिस टीम ने करीब एक महीने के भीतर सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी विश्लेषण की मदद से अलग-अलग स्थानों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इसके बाद 6 अगस्त 2026 को विशेष रूप से पीड़ितों को थाने पर बुलाकर बरामद 23 मोबाइल फोन उन्हें सौंपे गए। Udaipur Crime Update

मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार इससे पहले भी झाड़ोल थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 102 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए तकनीकी संसाधनों और सीईआईआर पोर्टल का लगातार उपयोग किया जा रहा है। Udaipur Crime Update in Hindi