उदयपुर में कार पार्किंग विवाद में चाकूबाजी, 5 पर केस
उदयपुर के प्रतापनगर में कार खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद दो भाइयों पर चाकू और पत्थरों से हमला, एक गंभीर घायल; पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Man stabbed by knife, Knife Attack,उदयपुर 1 अगस्त 2026 - प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित खेमपुरा चौराहे पर कार खड़ी करने की मामूली बात को लेकर पुरानी रंजिश या कहासुनी में पांच बदमाशों ने एक युवक और उसके भाई पर चाकू और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। UdaipurCrime
पीड़ित इरफान अली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई की रात को घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते ही संदीप, हितेश वाल्मीकि उर्फ खांडिया, नितेश बाडिया, प्रिंस गायरी और हनी बाडिया ने गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। CrimeNews
बीच-बचाव करने आए उनके भाई इनायत हुसैन के सीने और अंगूठे पर भी आरोपियों ने चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़ितों के घर में घुसकर पत्थरों से भी मारपीट की और बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर तोड़फोड़ की। KnifeAttack
मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल इनायत हुसैन का इलाज महाराणा भूपाल चिकित्सालय में जारी है।
पीड़ित की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CarParkingDispute
#Udaipur #UdaipurCrime #PratapNagar #KnifeAttack #BreakingNews #RajasthanNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #AttemptToMurder #CarParkingDispute
