प्रतापनगर में महिला का घर पर हमला: शोर कर के बदमाशों को भगाया

महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे दोनों नकाबपोश आरोपी मौके से भाग निकले 
 | 
CCTV footage shows two masked men fleeing after attacking a woman in Udaipur’s Pratap Nagar

उदयपुर, Nov 13, 2025: उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना बुधवार 12 नवम्बर दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने महिला का गला दबाने की कोशिश की और चाकू लाने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया।

हमले के समय घर में महिला और एक काम वाली बाई ही मौजूद थीं। महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे दोनों नकाबपोश आरोपी मौके से भाग निकले।

सूचना के बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज से पता चला कि तीन युवक बाइक से आए थे, जिनमें से दो घर के अंदर घुसे और तीसरा बाहर बाइक लेकर खड़ा था।

पीड़ित पक्ष ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में CCTV फुटेज खंगाल रही है।