उदयपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, पर्स छीनने के दौरान युवती को काफी दूर तक घसीटा
गोवर्धन विलास क्षेत्र में स्कूटी से लौट रही दो बहनों को बनाया निशाना, पर्स नहीं छोड़ने पर युवती गंभीर रूप से घायल
Udaipur Times News, Crime News, Chain Snatching, उदयपुर 16 जून 2026 -गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रही दो बहनों को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चलती स्कूटी से पर्स छीन लिया। वारदात के दौरान पर्स नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने युवती को सड़क पर काफी दूर तक घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। Udaipur News
जानकारी के अनुसार राखी धारवाल और उनकी छोटी बहन मीना वसीटा एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और अचानक स्कूटी के करीब आकर पर्स छीनने का प्रयास किया। Crime News
पर्स पीछे बैठी मीना के हाथ में था। उसने पर्स को मजबूती से पकड़े रखा, लेकिन बदमाशों ने बाइक की रफ्तार कम नहीं की। इससे मीना सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में उसके घुटनों, सीने, कंधे और हथेलियों पर गंभीर चोटें आईं। Chain Snatching
वारदात के बाद आरोपी पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में डेबिट कार्ड, नकद राशि, आभूषण और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद घायल युवती का उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#Udaipur #UdaipurNews#UdaipurCrimeNews#GovardhanVilas#RajasthanNews#RajasthanCrime#BreakingNews#CrimeNews#WomenSafety#IndiaNews#LatestNews#LocalNew #BikeBorneSnatchers#StreetCrime#PoliceInvestigation
